ईवीएम से मतदान का लगातार विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी में रविवार को पूर्व सांसद रमाकांत यादव सहित दो दर्जन से अधिक बसपा व कांग्रेस के नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया। सपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग जरा भी निष्पक्ष नहीं है।
समाजवादी पार्टी की तमाम शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। रामपुर में डीएम तथा एसपी को नहीं बदला गया है। यह लोग विधानसभा उप चुनाव में धांधली करा सकते हैं। भाजपा सरकार तो ईवीएम का लाभ लेने के साथ जिला व पुलिस प्रशासन का भी साथ लेने में माहिर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र तथा राज्य सरकार के आम जनता बेहद त्रस्त है। हमको इलाहाबाद के डीजे असोशिएसन का पत्र मिला है कि कारोबार से जुड़े एक करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया गया है। देश के सारे कारोबार पर भाजपा सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपिता गांधी ने अहिंसा और सत्य का सिद्धांत दिया, लेकिन कमाल की भाजपा है कि वह उनके रास्ते पर चलना ही नहीं चाहती। विधानसभा में सरकार झूठ बोल रही है। प्रदेश में मेट्रो से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस तक हमारे प्रोजेक्ट है। अपने लोगों को एडजस्ट करने के लिये पूर्वांचल एक्सप्रेस का टेंडर निरस्त किया गया। हमने को इसका टेंडर कराने के बाद काम भी फाइनल कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पता है कि मेट्रो रेल, एक्सप्रेसवे,मेडिकल कालेज,एम्स अस्पताल,पूर्वांचल एक्सप्रेसवे ,बस अड्डों का निर्माण,बिजली व्यवस्था स्वास्थ्य निशुल्क दवा जांच, शिछा पर सरकार ने काम किया।प्रदेश में खुशहाली का माहौल था आज लोगो पर बिना कारण मुकदमे किए जा रहे है जांच के नाम पर परेशान किया का रहा है।लोगो को भय के वातावरण में रहना पड़ रहा है उन्होंने सभी आने वाले कार्यकर्ताओं से एक जुटकर पार्टी को मजबूत करने सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में आने वाले सभी लोगों का स्वागत है। इनके आगमन से समाजवादी परिवार बढ़ेगा। हमारी कोशिश होगी कि सपा से अधिक से अधिक साथियों को जोड़ा जाय जिससे चुनौती का मिल कर सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद रमाकांत यादव के साथ कई बार काम किया है। इनके साथ बीच में दूरी बनी लेकिन अब कोई दूरी नहीं रहेगी। भाजपा अपनी ताकत से सरकार नहीं बना सकती। दूसरी पार्टी के हर चहरे जो उन्हें फायदा दिला सकते हैं उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया चाहे उसके लिये कुछ भी करना पड़े। प्रकाश जावड़ेकर बोले- पीएम मोदी का बैकों अखिलेश यादव ने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि एक अखबार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कैसे पता है कि क्या फैसला होगा। भाजपा तो संविधान और देश के कानून पर कम भरोसा करती है। यही लोग हैं जो हर जगह स्वदेशी अपनाना चाहते हैं, लेकिन अब निजीकरण कर रहे हैं। इनके हर कदम से सबसे अधिक नुकसान पिछड़ा-दलित का होगा, उनकी नौकरी और सम्मान छीनने की साथ गर्लफेंड के कोशिश है। सपा की मुंबई इकाई के प्रमुख अबु आसिम आजमी ने दूसरे दलों से आने वालों से कहा कि समाजवादी पार्टी के टिकट पाने की लालच में न आएं तो बेहतर है। अबू आसिम ने कहा कि भाजपा के नेताओं में आत्मा नाम की कोई चीज नहीं है। इन लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई है। अब तो गांधी जी की आत्मा रो रही होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लोग घरों में कैद हैं। दसरे पार्टी के नेता कहते हैं कि एक बार अखिलेश के साथ फोटो खिंचवा दें। यह क्रेज है हमारे नेता का। देश में जो भाजपा को रिमोट कंट्रोल से चला रहा है वही कांग्रेस को भी चला रहे हैं। अखिलेश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौरा करना चाहिए। समाजवादी परिवार में अब गिले शिकवे भूलने का वक्त है।